
Premium members get all 7 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
Lessons (Duration)
1. एक ऐसी रियलिटी जिसके बारे में चर्चा करना बहुत ज़रूरी है (19:49)
2. पॉर्न.....शादी और सुहागरात के बारे में बात होना भी ज़रूरी है (21:33)
3. अब बात एक टैबू की होगी.. जिसका नाम ‘masturbation’ है (23:54)
4. चलिए अब वक्त आ चुका है कि हम सेक्स के बारे में और ज्यादा खुलकर बातें करें (22:22)
5. अब बात बेड रूम की होगी और साथ ही साथ DETOXIFICATION की भी होगी (10:50)
6. आत्मा को शुद्ध करना भी ज़रूरी है, इसके बिना लाइफ बेहतर नहीं हो सकती है (15:39)
7. कुल मिलाकर (06:36)
दो लफ्ज़ों में
साल 2010 में रिलीज़ हुई बुक “sexual detox” वैसे तो सभी के लिए है.. लेकिन ये बुक यंग जनरेशन के लिए रियलिटी चेक है. इस बुक में “sexual detox” के टॉपिक को बड़ी बारीकी से कवर किया गया है. इस किताब की मदद से लेखक ने porn और सेक्स जैसा टॉपिक जो कि टैबू बन चुका है. उसके ऊपर लोगों के नज़रिए को बदलने की काबिले तारीफ़ कोशिश की है. आपको बता दें कि ये पूरी किताब ही मिथ ऑफ़ pornography और “sexual detox” के ऊपर है. इस किताब में पोर्नोग्राफी और सेक्स से जुड़े सभी मिथ को बड़ी बेबाकी के साथ तोड़ा गया है. अगर आप या आपका कोई जानने वाला पोर्नोग्राफी या सेक्सुअल फैंटेसी की दुनिया में उलझ के रह गया है. तो इस बुकसमरी की मदद से आप अपनी लाइफ को 360 डिग्री बदल सकते हैं.
ये बुक समरी किसके लिए है?
-कपल्स के लिए
-स्टूडेंट्स के लिए
-ऐसे लोगों के लिए जिन्हें सेक्स और पॉर्न को समझना हो
-ऐसे लोग जिन्हें pornography की लत लग गई है
-ऐसे लोग जिन्हें “sexual detox” की ज़रूरत है
लेखक के बारे में
आपको बता दें कि इस किताब का लेखन “tim challies” ने किया है. ये एक ब्लॉगर, सफल लेखक और जाने-माने book reviewer हैं. इन्होने अपने सालों के एक्सपीरियंस को इस किताब में शब्दों की मदद से पेश किया है.
आपको इस बुक समरी में ये भी जानने को मिलेगा
-“sexual detox” के बारे में सब कुछ
-“sexual detox” की प्रोसेस के बारे में
-‘pornography’ की असलियत
- रोमांटिक कपल्स के बारे में
तो फिर देर किस बात की? चलिए शुरू करते हैं..
Introduction
आपको बता दें कि ये बुक समरी एक सफ़र की तरह होने वाली है. जिसमें हमारी मुलाक़ात 6 एपिसोडस की कुछ कहानियों के साथ-साथ शानदार फैक्ट्स से भी होगी.
इसलिए लेखक आपसे वादा करना चाहते हैं कि इस किताब की जर्नी को खत्म करने के बाद, इसे सुनने का ज़रा सा भी मलाल आपके ज़हन में नहीं आएगा, इसी के साथ आपको बहुत कुछ इंट्रेस्टिंग और शानदार सीखने को मिलेगा. जिन टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप अपनी लाइफ को बेहतर से बेहतरीन बना पाएंगे.
ज़िन्दगी को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए हम लोगों को डिजिटल दुनिया में फैले porn के जंजाल के बारे में पता होना ही चाहिए. ये एक ऐसा सच्चाई है जिसके बारे में सभी को मालुम है. लेकिन कोई भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहता है.
हद तो तब हो जाती है जब porn में दिखाए जाने वाले acts को लोग सच मानने लगते हैं. इसलिए ये बताना बहुत ज़रूरी हो जाता है कि fantasy of pornography के पीछे कोई सच्चाई नहीं है. इसी के साथ इस कांसेप्ट में ऐसी कई बातें हैं, जिन्हें हम सच मानकर बैठ गए हैं. उन सभी बातों के ऊपर परत दर परत चर्चा होना बहुत ज़रूरी है.
इसलिए इस किताब की मदद से लेखक ने pornography के ऊपर डिटेल में चर्चा करने की कोशिश की है.
इसी के साथ ये भी बताया है कि किस तरह pornography का रिलेशन हमारे दिमाग से है. इसलिए हमें अपने दिमाग के ऊपर काम करने की भी ज़रूरत है. हमें समझना चाहिए कि हमारा दिमाग एक कम्प्यूटर की तरह है.
हमेशा अपने दिमाग के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने की कोशिश करनी चाहिए. हमें हमेशा नई-नई खूबियाँ सीखने की कोशिश करनी चाहिए.
दिमाग को अपग्रेड करने की प्रोसेस को ही conscious engineering कहते हैं. जिस तरह आपका कम्प्यूटर सिस्टम या फिर mobile phone’s upgrade करने से तेज काम करने लगता है. उसी तरह अगर हम अपने conscious और unconscious mind को भी upgrade करते रहें. तो इससे हमारा दिमाग भी तेज काम करने लगेगा.
इस किताब के बारे में बात करते हुए लेखक पैस्टर मार्क ड्रिसकॉल कहते हैं कि “आज के दौर में कई लोग सेक्स की पूजा करने लगे हैं. उस दौर में ये किताब एक वरदान की तरह आई है. जो आपको बताएगी कि सेक्स और सेक्स एडिक्शन में क्या फर्क होता है? साथ ही साथ उस एडिक्शन से बाहर कैसे आया जा सकता है?”
लेखक मानते हैं कि कपल्स के लिए sexual detox के कई फायदे हैं अगर रिश्ते में सेक्स की कमी चिंता का विषय है तो सेक्स की अधिकता की वजह से भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ सिंगल्स ही नहीं बल्कि कपल्स भी कई बार सेक्स से ब्रेक लेने के बाद में सोचते हैं ताकि एक दूसरे के करीब आ सकें.
इन सभी बातों के साथ ये भी जानना ज़रूरी है कि ये किताब किस बारे में नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए लेखक कहते हैं कि “इस किताब का मकसद sexuality के प्लेज़र को खत्म करना बिल्कुल भी नहीं है. और ना ही ये कहना है कि सेक्स में इंट्रेस्ट रखना बुरी बात होती है. बल्कि ये बताना है कि pornography के बिना आप सेक्स को ज्यादा प्लेजरेब्ल कैसे बना सकते हैं? इस किताब का मकसद, आपको सेक्स जैसे आर्ट का एक काबिल आर्टिस्ट बनाना है. आपको बताना है कि कैसे आप पोर्न जैसी चीज़ में अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं?
इसी के साथ-साथ इस किताब का मकसद मिथ ऑफ़ pornography और सेक्स को उजागर करना है. porn से जुड़ी पूरी सच्चाई फैक्ट्स के साथ आपके सामने पेश करना है. साथ ही साथ इस बात का ख्याल रखना है कि इस किताब के सफर में कहीं भी आपको बोरियत का सामना ना करना पड़े. ये बुक समरी इस बात का ख्याल रखती है कि “आधे ज्ञान से बुरी कोई चीज़ नहीं होती है..” इसलिए porn की फील्ड के बारे में भी आपको पूरा knowledge होना चाहिए. इस बुक समरी का मकसद आपको सेक्सुअलिटी के बारे में सही जानकारी से रूबरू करवाना है. और साथ ही साथ आपके सामने कुछ ऐसे फैक्ट्स रखना है, जिसकी मदद से आप अपनी लाइफ को बेहतर बना सकें.
तो फिर ज़िन्दगी को बेहतर बनाने के सफर में देरी नहीं करते हैं.. और शुरू करते हैं ‘येबुक’ एप पर tim challies की लिखी किताब sexual detox - a guide for guy’s who are sick of porn की शानदार बुक समरी.
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Emotional Blackmail
Susan Forward, PhD, with Donna Frazier · 13 min
Free The Art of Learning
Josh Waitzkin · 14 min
Free A General Theory of Love
Thomas Lewis, Fari Amini and Richard Lannon · 16 min
Free Lying
Sam Harris · 11 min
Free Loving Your Spouse When You Feel Like Walking Away
Gary Chapman · 15 min
Free How to Fix a Broken Heart
Guy Winch · 10 min
Free Non-Obvious
Rohit Bhargava · 15 min
Free Unrequited
Lisa A. Phillips · 12 min
Free Everybody, Always
Bob Goff · 14 min
Free Sacred Cows
Danielle Teller and Astro Teller · 8 min
Premium Real Love
Sharon Salzberg · 30 min
Premium Dollars And Sex
Marina Adshade · 18 min