Premium members get all 17 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
यह किताब महिला और पुरुष पार्टनर्स के बीच ना सिर्फ खराब संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बल्कि उनको पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एक सेल्फ-हेल्प बुक है. दुनियाभर में लाखों लोग इस महान मैनुअल की मदद से अपने पार्टनर्स के तरीकों को समझ कर एक खुशहाल रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
'Act like a Lady, Think Like a Man, What Men Think About Love, Intimacy And Commitment', किताब को एक अमेरिकन राइटर स्टीव हार्वे ने लिखा है. इस किताब को 2018 में पब्लिश किया गया था. स्टीव हार्वे एक अमेरिकन टीवी-आइकन, कॉमेडियन, लेखक और एक रेडियो पर्सनैलिटी हैं. उनके करिश्मे और चुटकुलों ने उन्हें कॉमेडी के मामले में टॉप लेवल पर ला दिया है. वह अपने शानदार प्रदर्शन से सिलेब्रिटीज की दुनिया में धमाल मचाते रहते हैं.
उन्हें पहले उनके ऑब्जरवेशन ह्यूमर के लिए बहुत पसंद किया गया, और बाद में उन्हें उनकी सेल्फ-हेल्प एडवाइज के लिए जाना जाने लगा, खासतौर से रिलेशनशिप के मामले में स्टीव हार्वे दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले और सबसे ज्यादा डिमांड वाले सेलिब्रिटीज में से एक हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया में भी उनको एक भरोसेमंद, ईमानदार और इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी के तौर पर बहुत अच्छे से जाना-पहचाना जाता है. हर साल टोटल अमेरिकन पापुलेशन में से 55 परसेंट से भी ज्यादा, करीब 17 करोड़ 80 लाख अमेरिकन व्यूअर्स, अपने घर में उनका वेलकम करते हैं.
यह किन को पढ़ना चाहिए
- जो एक महिला और पुरुष पार्टनर्स की रिलेशनशिप को बहुत करीब से समझना चाहते हैं.
- जो महिलाएं एक पुरुष के दिमाग में उतर कर उसे बेहतर ढंग से समझना चाहती हैं, ताकि वह अपने मन मुताबिक अपने प्लान्स, अपने सपनों, अपनी इच्छाओं को लागू कर सकें.
- जो महिलाएं किसी पुरुष के बारे में यह पता लगाना चाहती हैं कि क्या वह उनके साथ रहने की प्लानिंग बना रहे हैं या फिर वह सिर्फ उनके साथ खेल रहे हैं.
- जो महिला और पुरुष अच्छी तरह से डेटिंग कर के शादी के लेवल तक पहुंचना चाहते हैं.
- जो शादीशुदा महिलाएं और पुरुष अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं, और अपने रिलेशन को खुशहाली से जीना चाहते हैं.
Act like a Lady, Think Like a Man
हेलो दोस्तों, क्या आप कभी यह सोच कर हैरान होते हैं कि एक रिलेशनशिप में पुरुष अक्सर अपनी महिला पार्टनर की एक्सपेक्टेशन के मुताबिक बिहेव ना करके बल्कि एक सर्टेन तरीके से बिहेव क्यों करते हैं? क्या एक महिला पार्टनर के लिए यह समझना मुश्किल होता है, कि आखिर उनके पार्टनर क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं? क्या दोनों पार्टनर्स एक दूसरे के तरीकों को समझ कर अपनी रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब किसी भी रिलेशनशिप को बहुत खूबसूरत बना सकते हैं. इस किताब में हम इसी टॉपिक के बारे में स्टीव हार्वे के कुछ बहुत ही इफेक्टिव कांसेप्ट्स की मदद से यह समझने वाले हैं, कि पुरुष अपनी महिला पार्टनर को चीट क्यों करते हैं?, उन्हें क्या अच्छा लगता है, और पुरुषों को असल में किस चीज की जरूरत होती है?, पुरुषों और महिलाओं के प्यार में क्या फर्क होता है?, और पुरुषों को क्या मोटिवेट करता है? इसके अलावा हम महिला और पुरुष की रिलेशनशिप के बारे में और भी बहुत सी इंपॉर्टेंट चीजों के बारे में जानेंगे. इन्हीं सब वजहों से यह किताब हम सबके लिए बहुत खास है. और इसमें बताई गईं बहुत सी वैल्युएबल एडवाइजेज की मदद से कोई भी इंसान अपने पार्टनर के साथ एक खुशहाल रिलेशनशिप को जी सकता है ,या अपनी खराब रिलेशनशिप को बेहतर बना सकता है. बहुत से पुरुष अक्सर अपनी रिलेशनशिप में बहुत सारी चीजों से दूर हो जाते हैं, क्योंकि उनकी महिला पार्टनर्स पुरुषों के माइंडसेट को नहीं समझ पाती हैं. लेकिन आप इस किताब में दी गई वैल्युएबल इनफार्मेशन की मदद से, अपने रिश्तो को ना सिर्फ खराब होने से बचा सकते हैं, बल्कि उनको पहले से भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं. दरअसल पुरुषों की जिंदगी में काफी सारी जरूरतें और चिंताएं होती हैं, जिन से वह निपटने की कोशिश करते हैं : जैसेकि वह सिक्योरिटी, फ्यूचर की उम्मीद, एजुकेशन, बॉडी इमेज, बढ़ती उम्र, दोस्ती, बच्चे, जिंदगी और काम के बीच बैलेंस के अलावा और भी बहुत सी चीजों के बारे में सोचते हैं. इसी वजह से शायद पुरुष उस तरीके से रिएक्ट नहीं करते हैं, जिस तरीके से उनकी महिला पार्टनर्स उनको रिएक्ट करते हुए देखना चाहती हैं.
जब कोई महिला एक मैगजीन के कवर से प्रभावित होकर, या फिर यह सुनकर कि दूसरी औरतें टीवी के टॉक शो में और ब्लॉग्स पर क्या बता रही हैं, अपने पार्टनर को बदलने के बारे में सोच कर एक रिलेशनशिप में जाती हैं, तो उनकी इस तरह की कोशिश का कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि पुरुषों में कुछ बेसिक चीजें हैं, जोकि कभी नहीं बदलती हैं. इस बुक की मदद से महिलाएं भी पुरुषों के दिमाग में उतर सकती हैं, और उन्हें अच्छे से समझ सकती हैं. और सबसे अच्छी बात यह है कि वह यह पता लगा सकती हैं, कि वह पुरुष आपके साथ रहने की प्लानिंग बना रहे हैं या फिर वह सिर्फ आपके साथ खेल रहे हैं. इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वह एक औरत की तरह एक्ट करें और एक आदमी की तरह से सोचें.
इस किताब को तीन पार्ट्स में डिवाइड किया गया है:
1. द माइंड-सेट ऑफ़ ए मैन
2. पुरुष वह क्यों करते हैं, जो वह करते हैं, और
3. प्लेबुक: गेम कैसे जीतें.
आईए इस बुक समरी को शुरू करते हैं, और समझते हैं, आदमी और औरत के बीच के खूबसूरत रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ सिंपल और मजेदार एडवाइजेज को, जिनके बारे में 15 चैप्टर्स के जरिए बहुत खूबसूरत तरीके से समझाया गया है.
PART 1 : The Mind -Set of A Man
Chapter 1 : What Drives Men
Chapter 2 : Our Love Isn’t Like Your Love
Chapter 3 : The Three Things Every Man Needs - Support, Loyalty, and the Cookie
Chapter 4 : “We Need to Talk,” and Other Words That Make Men Run for Cover
PART 2 : Why Men Do What They Do
Chapter 5 : First Things First - He Wants to Sleep with you
Chapter 6 : Sports Fish vs. Keepers - How Men Distinguish between the Marrying Types and the Playthings
Chapter 7 : Mama’s Boys
Chapter 8 : Why Men Cheat
PART 3 : The Playbook - How to Win the Game
Chapter 9 : Men Respect Standards— Get Some
Chapter 10 : The Five Questions Every Woman Should Ask Before She Gets in Too Deep
Chapter 11 : The Ninety -Day Rule -
Chapter 12 : If He’s Meeting the Kids
Chapter 13 : Strong, Independent and Lonely Women
Chapter 14 : How to Get the Ring
Chapter 15 : Quick Answers to the Questions You’ve Always Wanted to Ask
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Think and Grow Rich
Napoleon Hill · 13 min
Free 13 Things Mentally Strong People Don't Do
Amy Morin · 12 min
Premium Activate Your Brain
Scott G. Halford · 14 min
Free The Power of Your Subconscious Mind
Joseph Murphy · 11 min
Free It’s All Possible
Rob Hartnett · 17 min
Free Atomic Habits
James Clear · 15 min
Free The Four Agreements
Don Miguel Ruiz and Janet Mills · 10 min
Free Meditations
Marcus Aurelius · 9 min
Free The 5 AM Club
Robin Sharma · 12 min
Free Fear Less
Dr. Pippa Grange · 18 min
Premium The Art of Thinking Clearly
Rolf Dobelli · 18 min
Free Anger Management For Dummies
Charles H. Elliott PhD, Laura L. Smith PhD · 12 min
