Premium

The Purpose Driven Life

What on Earth Am I Here For

by Rick Warren

5 chapters 12 min listen Hindi audio + text
The Purpose Driven Life
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

हमारे अस्तित्व और पैदा होने के मकसद का सवाल तो सदियों से भूत की तरह हमारे पीछे लगा हुआ है। फिलॉस्फर, वैज्ञानिक, स्कॉलर और सोशियालॉजी के एक्सपर्ट जैसे ना जाने कितने लोग इसका जवाब ढूंढने के लिए सालों साल मेहनत करते रहे रहे पर आज तक कोई एक जवाब मिल नहीं पाया है। किसी को ढेर सारा पैसा कमाना है, किसी को नाम कमाना है, कोई ताकत के पीछे भाग रहा है तो कोई बस दो वक्त की रोटी मिलना ही अपनी जिंदगी का मकसद समझता है। वहीं कुछ लोगों का जवाब होगा कि हम बस खुश रहना चाहते हैं। तो इतनी बडी दुनिया, अरबों लोग और लाखों जवाबों में से कोई एक जवाब चुनना सच में मुश्किल है। ऊपर से अस्तित्व की बात घूम फिरकर भगवान के होने या ना होने पर पहुंच ही जाती है। जाहिर है जब इंसानी अस्तित्व पर सवाल आएगा तो शुरुआत तो इसी बात से होगी कि आखिर हमें बनाया किसने? चलिए हमें बनाया हमारी पिछली पीढी ने। उनको बनाया उनकी पिछली पीढी ने पर सबसे पहला इंसान कहां से आया? अब ये एक ऐसा पेचीदा मसला है जिसने आस्था रखने वालों की राह तो बडी आसान कर दी है पर विज्ञान के लिहाज से सोचने वालों का पसीना निकाल दिया है। क्योंकि जहां विश्वास की बात आती है तो हर सवाल खत्म हो जाता है जबकि विज्ञान तो हर जवाब के साथ नए सवाल की बुनियाद पर ही आगे चलता है। आप आस्तिक हों या नास्तिक इस किताब से आप कुछ ना कुछ तो जरूर सीख सकते हैं। 

 

ये किताब किनको पढनी चाहिए

• जो लोग हमेशा उदास रहते हैं

• जो अपनी जिंदगी को बेकार समझते हैं

• खुद से नाराज रहने वाले लोग 

 

 

इस किताब को पढकर आप जानेंगे

• मीनिंगफुल लाइफ जीने का तरीका

• खुद को भगवान से जोडने का तरीका

• भगवान का परिवार कौन है

 

लेखक के बारे में

रिक एक जाने माने लेखक और spiritual गुरू हैं। उनको Harvard, Cambridge और Oxford जैसे बड़े इंस्टीट्यूशन में गेस्ट स्पीकर के तौर पर कई बार बुलाया और बड़े ध्यान से सुना जा चुका है। वे P.E. A.C.E. Plan के फाउंडर हैं जो 190 से ज्यादा देशों में गरीब और कमजोर लोगों की मदद के लिए काम करता है। उनको मानने वालों में बड़े नेता, खिलाडी, एक्टर, बिजनेसमैन से लेकर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स तक भी शामिल हैं। आप इनमें से जिस भी ग्रुप में आते हों और आपके मन में जो भी सवाल हों ये किताब आपको जवाब तक जरूर ले जाती है।

Comments

      
    0:000:00