Premium

Build the Life You Want

खुश रहने की तकनीक

by Arthur C. Brooks & Oprah Winfrey

6 chapters 18 min listen Hindi audio + text
Build the Life You Want
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

क्या आप भी इस बात से सहमत नहीं हैं कि भले ही हम रोज तरक्की की नई ऊंचाई पार करते जा रहे हैं पर हमारी खुशियां हमारे हाथ से छूटती जा रही हैं। हो भी क्यों ना जब तरक्की के लिए कॉम्पिटिशन और दौड़धूप वाली जिंदगी ही इकलौती शर्त बन जाए। ऐसे में चिंता, परेशानियां और उदासी बिन बुलाए मेहमान की तरह हमारी जिंदगी में डेरा डाल लेती हैं। पर अगर हम ये कहें कि अपनी जिंदगी में खुशियां भरना आपके अपने हाथ में है तो कैसा रहेगा? साल 2023 मे आई ये किताब आपको ऐसे ही कुछ तरीके सिखाती है। मजे की बात ये है कि आप जिंदगी के जिस भी दौर से गुजर रहे हों इस किताब की मदद से तुरंत खुशी वाला बटन ऑन किया जा सकता है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए 

• जो लोग खुशी की तलाश में हैं

• जो अकेलेपन से गुजर रहे हैं

• जो लोग एक मीनिंगफुल लाइफ जीना चाहते हैं 

 

लेखकों के बारे में

Arthur C. Brooks एक लाइफ कोच हैं। वो The Atlantic मैग्जीन के साथ राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं। उनकी लिखी किताबें जैसे कि From Strength to Strength और Love Your Enemies ने बेस्ट सेलिंग किताबों की गिनती में अपनी जगह बनाई। 

Oprah Winfrey एक जानी मानी मीडिया सेलिब्रिटी हैं। उनके टॉक शो दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। एक बेहतरीन लेखिका और सफल टीवी प्रोड्यूसर होने के साथ साथ वो चैरिटी के कामों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनके टॉक शो Super Soul को 350 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Comments

      
    0:000:00