Premium

The 48 Laws of Power

शक्ति के 48 नियम

by Robert Greene

49 chapters Hindi audio + text
The 48 Laws of Power
This is a Premium book.

Premium members get all 49 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में 

यह किताब आपको अपने समाज, बिजनेस और दूसरे कामों में अपनी पावर का सही इस्तेमाल करने और उसे बढ़ाने में एक self - help गाइड के तौर पर आपकी मदद करती है. दुनिया भर में काफी लोगों ने इस किताब से फायदा उठाया है. और इसकी तारीफ की है.

 

लेखक के बारे में

रॉबर्ट ग्रीन एक बहुत सक्सेसफुल अमेरिकन ऑथर हैं. उनकी किताबें खासतौर से स्ट्रैटेजी, पावर और लालच पर फोकस करती हैं .उनके कई विचार "Zen Buddhist principles " को सपोर्ट करते हैं. क्योंकि वह ज़ेन बौद्ध धर्म के स्टूडेंट हैं. The 48 Laws of Power, उनकी पहली किताब थी. जिसकी उनके राइटिंग कैरियर में एक अहम भूमिका थी. इस किताब को वर्ष 2000 में पब्लिश किया गया है.. ग्रीन को अपनी इस बुक की वजह से बहुत सी कंट्रोवर्सीज का सामना करना पड़ा. फिर भी वह  अपने आइडियाज के साथ डटे रहे. वह 6 इंटरनेशनल बेस्टसेलर्स के ऑथर हैं. जिनमें The Art of Seduction, The 33 Strategies of Law, The 50th Law (with rapper 50 Cent), Mastery, और The Laws of Human Nature. शामिल हैं. वह लॉस एंजिल्स में बड़े हुए हैं .और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले  मे पढ़ाई की है. एक ऑथर बनने से पहले उन्होंने करीब 80 जॉब्स में काम किया है. जिनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर , ट्रांसलेटर, मैगज़ीन एडिटर, और एक हॉलीवुड मूवी राइटर के तौर पर काम करना शामिल है. 1995 में उन्होंने इटली में ' Fabrica' नाम के आर्ट और मीडिया स्कूल में काम किया है . 

 

यह किन को पढ़ना चाहिए

- जो अपने बिजनेस और काम करने की काबिलियत को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए अपनी पावर का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं. 

- जो अपनी पावर को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं. 

- जो पावर गेम खेलने में इस्तेमाल होने वाले एक्शंस, थॉट्स और काम करने के तरीके को सीखना चाहते हैं. 

- जो लोगों और तमाम दूसरी चीजों को अपनी मर्जी के मुताबिक कंट्रोल करना चाहते हैं.

- जो एक मास्टर प्लेयर बनने के लिए एक मास्टर साइकोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं. 

 

The 48 Laws of Power

यह किताब हमें उन ' 48 laws ' के तरीकों को समझने में मदद करती है कि कैसे हम अपनी पॉवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. और उसे और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. यह laws उन एक्शंस, थॉट्स और काम करने के तरीकों से मिलकर बने हैं, जो पॉवर गेम खेलने में इस्तेमाल हो सकते हैं. इस किताब में बहुत अच्छे से यह समझाया गया है कि कैसे पॉवर की मदद से आप अपने बिजनेस और काम करने की काबिलियत को और ज्यादा इफेक्टिव बना सकते हैं . यह बुक, कारपोरेट लीडर्स और बिजनेस वर्ल्ड के बीच बहुत  फेमस है, और हाईली रिकमेंडेड है. इस बुक समरी में हम रॉबर्ट ग्रीन के सभी 48 laws को समझेंगे. 

क्या आपने कभी यह सोचा है कि दूसरे लोगों और तमाम चीजों पर कंट्रोल ना कर पाने की फीलिंग आमतौर पर हमें बहुत तकलीफ पहुंचाती है. जिसकी वजह से हम अपने आप को बहुत लाचार और दुखी महसूस करते हैं. दुनिया में आज हर कोई ज्यादा से ज्यादा पावर हासिल करना चाहता है . और कोई भी इंसान कम पावर के साथ सेटिस्फाइड नहीं है . लेकिन बहुत ज्यादा पावर पाने की भूख या खुलेआम अपनी पावर का प्रदर्शन करना खतरनाक है.

हमारे पूरे इतिहास में एक Court यानी दरबार के सिस्टम के जरिए पॉवर का इस्तेमाल किया जाता रहा है. इस सिस्टम में कुछ खास तरह के लोग शामिल होते थे : जैसेकि राजा, रानी, ​​सम्राट, और लीडर्स . इस दरबार को भरने वाले दरबारियों की पोजीशन खासतौर से नाजुक थी. उन्हें अपने मालिकों की सेवा करनी पड़ती थी. लेकिन अगर वह खुद पर एहसान किए जाने के लिए चापलूसी करते नजर आते थे तो उनके आसपास के दरबारी यह नोटिस करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते थे. उस दौरान दरबारियों को अपने मालिकों का एहसान लेने के लिए बहुत चतुराई से और बहुत घुमा फिरा कर अपनी बात कहनी पड़ती थी. यहां तक कि इस तरह की चतुराई में एक्सपर्ट दरबारियों को भी अपने साथी दरबारियों से खुद को बचाना पड़ता था, जो उन्हें एक तरफ धकेलने की साजिशें प्लान किया करते थे. 

इस बीच दरबार से भी एक हाई लेवल कल्चर को रिप्रेजेंट करने की उम्मीद की जाती थी. इसलिए किसी के भी लिए हिंसा करने या खुलेआम पॉवर का प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती थी. दरबारियों के बीच में जो लोग ताकत का इस्तेमाल करते थे, उनके खिलाफ दूसरे दरबारी चुपचाप और बहुत सीक्रेट तरीके से काम करते थे. लेकिन दरबारियों के खूबसूरत तौर-तरीकों की दुविधा यह थी कि उन्हें अपने विरोधियों को बहुत गुपचुप तरीके से चतुराई में मात देनी होती थी, और उन्हें अपने मकसद में फेल करना होता था. 

समय के साथ एक सक्सेसफुल दरबारी ने अपनी सारी चालों को इनडायरेक्ट तरीके से चलना सीख लिया था : जैसेकि अगर उसने किसी विरोधी की पीठ में छुरा घोंपा, तो उस वक्त भी उसके चेहरे पर सबसे प्यारी मुस्कान होगी.  पर्फेक्ट दरबारी जोर-जबरदस्ती या खुलेआम विश्वासघात करने की जगह लालच, दोस्ती, और धोखे की छिपे तौर पर स्ट्रेटजी के जरिए हमेशा कई कदम आगे की प्लानिंग बनाकर आगे बढ़ने का रास्ता बनाते हैं. 

दरबार की जिंदगी एक कभी न खत्म होने वाला गेम था. जिसमें लगातार सावधानी और युद्ध की सोच बनाए रखने की जरूरत थी. यह ' civilized war ' यानी सभ्य युद्ध था.

आज हम पुराने जमाने के दरबारी सिस्टम से अलग एक अजीब तरह की सिचुएशन का सामना कर रहे हैं : जिसमें सब कुछ सिविलाइज्ड, डिसेंट, डेमोक्रेटिक, सही और भेदभाव के बगैर दिखाई पड़ता है. लेकिन अगर हम दरबारियों वाले उन नियमों के मुताबिक पॉवर के गेम को खेलते हैं तो हमारे आसपास के लोग ही हमें कुचल देंगे . क्योंकि आज के दौर के लोग ज्यादा होशियार और ज्यादा चालाक हो गए हैं.

हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि पॉवर का कंट्रोल हासिल करना एक सामाजिक खेल है. इसे सीखने और इसमें महारत हासिल करने के लिए  आपको लोगों की स्टडी करने और उन्हें समझने की काबिलियत डिवेलप करनी होगी. एक मास्टर प्लेयर बनने के लिए आपको एक मास्टर साइकोलॉजिस्ट भी होना चाहिए. आपको लोगों के मोटिवेशन्स को पहचानना आना चाहिए. अगर आप लोगों के छिपे हुए पर्पज को समझ लेते हैं तो यह जानकारी पॉवर हासिल करने में आपकी बहुत मदद कर सकती है . क्योंकि इस जानकारी की मदद से आपके लिए दूसरों को धोखा और लालच देकर उनको मैनिपुलेट करने की अनलिमिटेड पॉसिबिलिटीज बन जाती हैं. आपको हमेशा पॉवर हासिल करने के लिए इनडायरेक्ट रास्ता तलाश करना सीखना होगा. और अपनी चालाकी को छिपाना होगा. जैसेकि बिलियर्ड बॉल भी अपने टारगेट को हिट करने से पहले कई बार बिलियर्ड टेबल के किनारों को इधर उधर हिट करती है . आपकी चालों की प्लानिंग और स्ट्रेटजी को  किसी को भी क्लीयरली समझ में नहीं आना चाहिए .आप इनडायरेक्ट तरीके से चाल चलने की ट्रेनिंग लेकर, और परफेक्ट डीसेंसी दिखाकर, एक परफेक्ट मैनिपुलेटर की तरह आज के दौर के मॉडर्न दरबार में कामयाब हो सकते हैं. 

चलिए ' The 48 Laws of Power ' की एक अनोखी और इंटरेस्टिंग दुनिया का सफर शुरू करते हैं.

Comments

      
    0:000:00