Premium

Modern Comfort Food

एक बेहतरीन कुक बुक

by Ina Garten

7 chapters 19 min listen Hindi audio + text
Modern Comfort Food
This is a Premium book.

Premium members get all 7 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

साल 2020 में आई ये किताब जानी मानी शेफ इना गार्टन की बारहवीं कुक बुक है। इसमें एक आम अमेरिकी घर को ध्यान में रखते हुए रेसिपीज दी गई हैं ताकि घर का हर इंसान अपनी मनपसंद का खाना खा सके और उसका मन खुश हो जाए। अपने जानेमाने हैम्प्टन किचन स्टाइल के साथ इना हर समय के भोजन के लिए बढ़िया रेसिपीज आप तक लाती हैं फिर वो चाहे नाश्ता हो, डिनर या फिर शाम की चाय। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• हर वो इंसान जिसे फैंसी फूड अच्छा लगता है

• जो लोग अपने खानपान का स्टाइल बदलना चाहते हैं

• जो लोग स्वादिष्ट भोजन के शौकीन हैं 

 

लेखिका के बारे में

इना, अमेरिका की जानीमानी कुक बुक राइटर और शेफ हैं। वो फूड नेटवर्क नाम का प्रोग्राम होस्ट करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हेम्प्टन में बेयरफुट कोंटेसा नाम के रेस्टोरेंट से की जिसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया। इसी नाम से चलाए अपने टीवी शो में इना ने अपने पति जेफरी के लिए बनाए तरह-तरह के स्वादिष्ट खानपान से लोगों के दिलों में जगह बना ली। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? ताकि आप भी अच्छे जायकों का मजा ले सकें।

इना का कहना है कि एक बिस्कुट आपका मूड बदल सकता है। हालांकि ये बात ज्यादातर मजाक के तौर पर कही जाती है पर इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है। भोजन वाकई हम पर बहुत असर डालता है। यहां हम किसी खास तरह के भोजन या छप्पन भोग की बात नहीं कर रहे हैं। जब हमारा मूड खराब होता है तो हमें बस अपना रूटीन का सादा सा खाना ही रास आता है। अगर अमेरिका की तरफ से बात करें तो बर्गर, फ्राइज और सूप जैसी चीजें बस। इसे अमेरिका का कम्फर्ट फूड कहा जाता है। इस किताब में ऐसी ही सरल और कम्फर्टिंग चीजों की रेसिपी दी गई है जिसे इना अपने परिवार और मेहमानों के लिए अक्सर बनाती हैं। बस वो इसमें थोड़े से बदलाव करके जादू कर देती हैं। आप भी इनको फॉलो करके अपने हाथ का स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे 

• मेहमानों को अपना भोजन खुद क्यों सर्व करना चाहिए

• लोगों को सब्जियों की तरफ खींचने के लिए इना ने क्या किया

• बेयरफुट कोंटेसा चलाना और व्हाइट हाउस में काम करना एक जैसा क्यों है 

Comments

      
    0:000:00