Premium

The Nocturnal Brain

नींद की दुनिया के कुछ राज़

by Guy Leschziner

7 chapters 20 min listen Hindi audio + text
The Nocturnal Brain
This is a Premium book.

Premium members get all 7 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

मेडिकल साइंस ने चाहे जितनी भी तरक्की कर ली हो पर इंसानी दिमाग से जुड़े न जाने कितने रहस्यों से पर्दा उठना अभी बाकी है। अभी तो हम पूरी तरह नींद और सपनों को ही नहीं समझ पाए हैं। जब हम सो रहे होते हैं तब हमारा दिमाग क्या कर रहा होता है? इसमें किस तरह के बदलाव आते हैं और इसका हम पर क्या असर पड़ता है? साल 2019 में आई ये किताब ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम तक लाने की कोशिश करती है। हालांकि सवालों की तरह जवाब भी मुश्किल और परेशान करने वाले हैं। रीयल लाइफ की कुछ घटनाओं और न्यूरोसाइंस की मदद से ये किताब नींद से जुड़ी परेशानियों की वजह और इनके हम पर पड़ने वाले असर पर रोशनी डालती है। इसमें नींद न आने जैसी आम और हल्की समझे जाने वाली बात से लेकर स्लीप पैरालिसिस और hallucinations तक शामिल हैं। 

 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जिनको नींद में चलने की बीमारी है

• जिनको नींद नहीं आती है

• न्यूरोसाइंस की फील्ड से जुड़े लोग 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• हम एक ही समय में जागते और सोते कैसे रह सकते हैं

• खर्राटे किसी खतरे की तरफ इशारा कर सकते हैं

• अगर कभी अचानक घबराकर आपकी नींद खुल जाए और आपके हाथ पैर न चलें तो आपको घबराने की जरूरत क्यों नहीं है

 

 

लेखक के बारे में

डॉक्टर लेसचजीनर एक जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट और स्लीप कंसल्टेंट हैं। वे लंदन के बड़े अस्पतालों में अपनी सर्विस देते हैं। उन्होंने BBC और Britain’s Channel 4 की उन रेडियो और टीवी सीरीज में भी में भाग लिया है जिनमें नींद और इसके मेकेनिज्म पर फोकस किया गया है।

Comments

      
    0:000:00