Premium

The Obesity Code

वजन घटाने के राज़

by Jason Fung

9 chapters 19 min listen Hindi audio + text
The Obesity Code
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

आज की तारीख में मोटापा एक महामारी बनता जा रहा है। साल 2016 में आई ये किताब इसके खतरे बताते हुए ये रास्ता भी दिखाती है कि इससे कैसे बचाव करना है। जेसन का कहना है कि सबसे पहले आपको वजन से जुड़ी गलतफहमियां दूर करनी होंगी। इसमें सबसे पहली बात है कि फैट हमें मोटा बनाती है। जबकि वजन पर सबसे बड़ा रोल अगर किसी चीज का है तो वो है इन्सुलिन रेजिस्टेंस। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जो लोग वजन कम करना चाहते हैं

• डॉक्टर और न्यूट्रीशनिस्ट

• फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग 

 

 

लेखक के बारे में

जेसन फंग, कनाडा के Scarborough हॉस्पिटल में Intensive Dietary Management Program के इंचार्ज और किडनी स्पेशलिस्ट हैं। वे टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का इलाज करने वाले एक्सपर्ट के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने The Diabetes Code, The Longevity Solution और The Complete Guide to Fasting जैसी किताबें लिखी हैं। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? 

ताकि आप वजन बढ़ने की सही वजह समझ सकें।

आम तौर पर मोटापे को ज्यादा कैलोरी इनटेक से जोड़कर देखा जाता है। लगभग हर डाइट प्लान भी इसी सोच के चारों तरफ घूमता है। जेसन इसे कैलोरी ऑब्सेशन कहते हैं। असल में वजन को लेकर लोगों में तरह-तरह की गलतफहमियां हैं। हम ऐसी गलत बातें सुनकर बड़े होते हैं। इन बातों के लिए गलत साइंटिफिक एविडेंस भी जिम्मेदार हैं। शायद यही वजह है कि बहुत से डाइट प्लान असर ही नहीं करते क्योंकि इनकी बुनियाद ही गलत होती है। इससे सही वजह तो टार्गेट हो नहीं पाती उल्टा नुकसान ही होने लगता है। ये किताब ऐसे बहुत सी बातें आपके सामने लाती है ताकि आप मोटापे की सही वजह समझ सकें। मेडिकल फील्ड में हुई नई रिसर्च को बेस बनाकर ये किताब समझाती है कि फैट हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा हैं और मोटापे की असली वजह कार्ब और रिफाइंड शुगर है और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ है इन्सुलिन नाम के हार्मोन का। जेसन इस किताब में इन्सुलिन और इसके फंक्शन को अच्छी तरह समझाते हैं। इसे पूरी तरह समझकर आप भी खुद को फिट रखकर मोटापे से दूर रह सकते हैं। 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• Nature v/s nurture की डिबेट में किसका पलड़ा भारी है

• आपको स्नैक्स और फास्टिंग सोच समझकर करना चाहिए 

• गरीब लोगों में मोटापे की क्या वजह होती है 

Comments

      
    0:000:00