Free book

Follow Your Gut

छोटे-छोटे बैक्टीरिया के बड़े-बड़े फायदे

by Rob Knight with Brendan Buhler

4 chapters 12 min listen Hindi audio + text
Follow Your Gut
Chapter 1 is free. The other 3 chapters are one step away.

Create a free account (name, email, password) to listen to the whole book. Your progress is saved in the Yebook app too.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

ये किताब आपको बैक्टीरिया की दुनिया की सैर कराती है। इसका नजरिया माइक्रोबायोलॉजी वाला न होकर इस बात की तरफ है कि इन छोटे-छोटे जीवों का हमारी रोज की जिंदगी में कितना बड़ा महत्व है। बैक्टीरिया हमारे चारों ओर ही नहीं शरीर के अंदर भी रहते हैं। अगर ये न होते तो हमारी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती। हमने तो बचपन से यही सुना है कि अच्छी तरह हाथ धोकर खाना खाओ, सफाई का ध्यान दो वरना बैक्टीरिया नुकसान करेंगे। जबकि सच तो ये है कि कुछ नुकसान होने के बावजूद इनके फायदों की लिस्ट भी बहुत लंबी है। ये हमको हैप्पी और हेल्दी बनाए रखते हैं। तो क्यों न इनके बारे में कुछ और जाना जाए। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

- गर्भवती महिलाएं 

- जो लोग हाइजीन और जर्म्स को लेकर बहुत  सावधान रहते हैं

- बायोलॉजी और मेडिसिन पढ़ने वाले छात्र

 

लेखकों के बारे में

रॉब नाइट कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी सैन डियागो के पीडियाट्रिक्स और कम्प्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं। वे ISME जर्नल के संपादक और अमेरिकन गट प्रोजेक्ट के को-फाउंडर भी हैं। ब्रैंडन एक अवार्ड विनिंग लेखक हैं जो विज्ञान से जुड़े टॉपिक्स पर लिखते हैं। उनका काम Sierra मैगजीन, the Los Angeles Times और California मैगजीन में छप चुका है। उनकी रॉब नाइट पर लिखी बायोग्राफी को The Best American Science and Nature Writing साल 2012 के एडिशन में जगह मिली थी।

Comments

      
    0:000:00