Premium

The Secret Life of Sleep

जानिए क्या होता है आपके सो जाने के बाद

by Kat Duff

5 chapters 20 min listen Hindi audio + text
The Secret Life of Sleep
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

ये किताब इस बात पर रौशनी डालती है कि नींद आखिर है क्या। आधुनिकतम रिसर्च और दुनिया भर की संस्कृतियों से मिले उदाहरणों से कैट ने नींद की जरूरत, महत्व और तरीकों का पता लगाने की कोशिश की है। वे समझाती हैं वेस्टर्न कल्चर में प्रचलित नींद का पैटर्न किस तरह नुकसानदायक है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

- जो लोग अपनी कॉग्निटिव पावर बढ़ाना चाहते हैं 

- जो लोग नींद और कांशसनेस को गहराई से समझना चाहते हैं

 

लेखिका के बारे में

कैट एक मेंटल हेल्थ काउंसलर और पत्रकार हैं। इस किताब से पहले उन्होंने द अल्केमी ऑफ इलनेस नाम की किताब लिखी है। 

उस रात को याद करें जब आपको गहरी और मीठी नींद आई थी। आपको सोचकर ही अच्छा लगा होगा, है ना? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक रात अच्छी नींद लेने के बाद आप अगली सुबह इतना खुशनुमा क्यों महसूस करते हैं? न्यूरोसाइंस में हुई नई तरक्की ने इसके जवाब पर नई रोशनी डाली है। अब हम जानते हैं कि नींद न सिर्फ आपके शरीर को फायदा देती है बल्कि आपके दिमाग को भी तरोताजा करती है। आपके कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर बनाती है और आपको डिप्रेशन और मोटापे से दूर रखने में मदद करती है। आप इस समरी में पढ़ेंगे कि नींद का क्या महत्व होता है। किस तरह तकनीकी और सांस्कृतिक बदलाव हमारी नींद के साथ समझौता करते जा रहे हैं और हम नींद के बारे में दूसरी संस्कृतियों से क्या सीख सकते हैं। इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे कि ज्यादातर अमेरिकन्स सेक्स करने के बजाय रात की अच्छी नींद लेना क्यों पसंद करते हैं? नींद की कमी से आपका वजन क्यों बढ़ सकता है? और एक "बड़े" और "छोटे" सपने का अंतर?

Comments

      
    0:000:00