Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
साल 2018 में आई ये किताब समझाती है कि तनाव हमारे रोजमर्रा के जीवन पर क्या असर डालता है, तनाव हमारी सेहत को नुकसान क्यों पहुंचाता है और ग्लोबल इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करता है। इसमें स्ट्रेस मैनेज करने के कुछ साइंटिफिक तरीके भी बताए गए हैं। जिनकी मदद से आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारकर एक बेहतर जीवन सकते हैं।
ये किताब किनको पढ़नी चाहिए
- भागमभाग की जिंदगी जीने वाले लोग
- ऐसे कामकाजी लोग जो काम और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल बिठाना चाहते हैं
- जो लोग क्रॉनिक स्ट्रेस से उभर रहे हैं
लेखक के बारे में
रिचर्ड सटन एक हेल्थ और परफार्मेंस कंसल्टेंट हैं। उन्होंने पेन मैनेजमेंट और एथलेटिक डेवलपमेंट पर जाने माने एथलीट्स, ओलंपिक टीमों और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स को अपनी सेवा दी है। वे बड़े कॉर्पोरेट सेक्टर्स में भी अपनी सेवाएं देते हैं।
ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए?
आज हमारा जीवन तनाव से भरा हुआ है। हम घर से ऑफिस और एक जगह से दूसरी जगह भागते रहते हैं। नींद पूरी नहीं करते हैं। अपनी डेडलाइन और टार्गेट पूरे करने के लिए देर तक काम करते हैं। सच तो ये है कि आज के दौर में हम पहले से कहीं ज्यादा तनाव से भर गए हैं और इस वजह से बहुत सी बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। शुरुआत में तनाव हमें एंजायटी, वजन बढ़ने और कॉग्नीटिव फंक्शन की गड़बड़ी जैसी समस्याएं देता है। आगे चलकर इसकी वजह से दिल का दौरा, स्ट्रोक और ऑटोइम्यून बीमारियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं तनाव कम उम्र में मृत्यु की वजह भी बन सकता है। हालांकि थोड़ा तनाव हमारे लिए अच्छा भी हो सकता है। इंटरव्यू जैसे चैलेंज या किसी मुसीबत से सामना होने पर दिल की धड़कन और एड्रीनलीन का लेवल बढ़ जाना हमें इन परिस्थितियों का सामना करने या उनसे निपटने में मदद करता है। तनाव से बचना वैसे भी मुमकिन नहीं है। इसलिए हमें इसे अपने फेवर में करने का आर्ट सीखना चाहिए। आगे के लेसन्स में हम समझेंगे कि तनाव हमारे जीवन में किस तरह की भूमिका निभाता है और हम किस तरह इसे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समरी को पढ़कर आप जानेंगे कि तनाव बढ़ाने की वजह क्या हैं? एथलीट्स हमें किस तरह स्ट्रेस मैनेजमेंट सिखा सकते हैं और थोड़ा तनाव हमें किस तरह सफलता के रास्ते पर ले जा सकता है?
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Sleep Smarter
Shawn Stevenson · 16 min
Free Bulletproof Diet
Dave Asprey · 16 min
Free My Age of Anxiety
Scott Stossel · 16 min
Free Brain Maker
David Perlmutter with Kristin Loberg · 14 min
Free Ikigai
Hector Garcia Puigcerver and Francesc Miralles · 20 min
Free 30 Ways to Reboot Your Body
Ben Greenfield · 10 min
Free The 4-Hour Body
Timothy Ferriss · 11 min
Free Mind Gym
Gary Mack & David Casstevens · 15 min
Free Eat to Beat Disease
William W. Li · 12 min
Free Chasing Excellence
Ben Bergeron · 12 min
Free The Twenty-four Hour Mind
Rosalind D. Cartwright · 13 min
Free Clean
Alejandro Junger and Amely Greeven · 13 min
