Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
साल 2017 में आई ये किताब दूसरी कुक बुक्स की तरह नहीं है जिसमें आपको बस तरह-तरह की रेसिपी बता दी जाएं। ये किताब आपको कुकिंग के बारे में कुछ ऐसी बेसिक बातों की जानकारी देती है जिनकी मदद से आप बिना कोई रेसिपी फॉलो किए साधारण से खाने को भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
ये किताब किनको पढ़नी चाहिए
- कुक और ऐसे लोग जो खाना पकाना सीख रहे हैं
- जिनको कुकिंग का शौक है
- जिनको अच्छा खाने का शौक है
लेखिका के बारे में
सैमिन नसरत एक जानीमानी शेफ और लेखिका हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के फेमस Chez Panisse रेस्टोरेंट में कई सालों तक काम किया है। सही ingredients को सही तकनीक से इस्तेमाल करना उनकी खास स्किल है जिसके बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स और सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल में भी लिखा जा चुका है। वो अब बर्कले में अपने घर से ही काम करती हैं।
ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? ताकि आप अच्छी कुकिंग की बुनियादी बातें समझ सकें।
कई लोगों के लिए खाना बनाने का मतलब है बस एक रेसिपी को फॉलो करना। यानि आपको कहीं कोई रेसिपी मिल गई और आपने हूबहू उसे कॉपी करते हुए कुछ बना दिया। एक्सपर्ट ने आपको बता दिया कि इन चीजों को मिलाकर इस तरह से ये डिश बना लीजिए। पर उन खास चीजों या तकनीक का ही इस्तेमाल क्यों किया गया ये आपको कोई नहीं बताएगा। आपको बस आंखें बंद करके उनकी बात माननी है। लेकिन रेसिपी जितनी मुश्किल होती है उसे बनाना भी उतना ही मुश्किल हो जाता है। आपको जितना नयापन मिलता है उतना ही आप उसमें उलझ जाते हैं क्योंकि आपको तो बस अच्छे से अच्छा स्वाद चाहिए। इस वजह से खुद की क्रिएटिविटी गायब हो जाती है और इन सबमें खाना बनाने का मजा ही खत्म हो जाता है। अच्छी बात ये है कि कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे खाना बनाना तो आसान हो ही जाएगा और आपको ये भी समझ आने लगेगा कि कोई खास चीज किसी रेसिपी में क्यों डाली जाती है। आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी और आपकी कुकिंग स्किल बेहतर से बेहतरीन होती जाएगी। आपको ज्यादा नहीं बस चार बेसिक चीजों को अच्छी तरह समझना है। वो हैं नमक, फैट, एसिड (खटाई) और हीट।
इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे
• वो कौन सी चीज है जो कुकीज के फ्लेवर को अलग लेवल पर ले जाती है
• गोल्डीलॉक्स की कहानी का आपकी कुकिंग से क्या लेना देना है
• अच्छा टमाटर सूप कैसे बनता है और अगर ये बिगड़ने लगे तो इसे सही कैसे करना है
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Sleep Smarter
Shawn Stevenson · 16 min
Free Bulletproof Diet
Dave Asprey · 16 min
Free My Age of Anxiety
Scott Stossel · 16 min
Free Brain Maker
David Perlmutter with Kristin Loberg · 14 min
Free Ikigai
Hector Garcia Puigcerver and Francesc Miralles · 20 min
Free 30 Ways to Reboot Your Body
Ben Greenfield · 10 min
Free The 4-Hour Body
Timothy Ferriss · 11 min
Free Mind Gym
Gary Mack & David Casstevens · 15 min
Free Eat to Beat Disease
William W. Li · 12 min
Free Chasing Excellence
Ben Bergeron · 12 min
Free The Twenty-four Hour Mind
Rosalind D. Cartwright · 13 min
Free Clean
Alejandro Junger and Amely Greeven · 13 min
