Premium

The Art of Simple Food

कुकिंग से जुड़ी बेहतरीन जानकारी

by Alice Waters

7 chapters 16 min listen Hindi audio + text
The Art of Simple Food
This is a Premium book.

Premium members get all 7 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

एक कुक बुक में आपको क्या मिलता है? कुछ रेसिपीज। लेकिन साल 2007 में आई ये किताब आपको इसके अलावा और भी बहुत कुछ सिखाती है। कुकिंग एक आर्ट है और हर दूसरे आर्ट फार्म की तरह इसे भी सोच समझकर एक्जीक्यूट किया जाना चाहिए  तभी आप इसे पूरी तरह एन्जॉय कर सकते हैं। जानी मानी शेफ एलिस वॉटर्स आपको इस किताब के जरिए ये सब सिखाती हैं। सबसे पहले नंबर पर आते हैं इन्ग्रीडिएंट्स उसके बाद कुकिंग स्किल और फिर आती हैं रेसिपीज। आप एक के बाद एक ये सब सीखते जाते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे एलिस कुकिंग करते हुए खाने में एक के बाद एक स्वाद बढ़ाती जाती हैं। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जो लोग कैलीफोर्निया कुजीन के बारे में जानना चाहते हैं

• जो लोग किसी रेसिपी को बिल्कुल परफेक्ट तरीके से बनाना साथ चाहते हैं

• जो लोग कुकिंग को एक मजेदार एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं 

 

लेखिका के बारे में

एलिस वाटर्स ने 1971 में कैलिफोर्निया के बर्कले में एक रेस्तरां खोला जिसका नाम था Chez Panisse. ये रेस्तरां, कैलिफोर्निया में खानपान का एक नया ट्रेंड सेट करते हुए एलिस की पहचान बन गया। कैलिफोर्निया का भोजन अपनी ताजगी के लिए जाना जाता है। इसके इन्ग्रीडिएंट्स आसपास के किसानों और दुकानों ही जुटाए जाते हैं। इनको धीमे-धीमे पकाया जाता है जिससे इनका स्वाद निखरकर आता है। एलिस ने दर्जनों कुक बुक लिखी हैं और वो जेम्स बियर्ड अवार्ड फॉर बेस्ट शेफ जीतने वाली पहली महिला थीं।

Comments

      
    0:000:00